दस से ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले विकेटकीपरों में सबसे आगे
पहले चैंपियंस ट्राफी फिर त्रिकोणीय श्रृंखला में अपनी भारत को जीत दिलाने वाले कप्तान धोनी के बार में बहुत कुछ जग जाहिर हैं लेकिन उनके 7 ऐसे राज हैं, जिनके बारे में लोग शायद ही जानते हों।- फाइनल मुकाबले के अंतिम क्षणों में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी ओवर में धोनी ने जिस बल्ले का इस्तेमाल किया, वह दो किलो का था, जबकि सचिन तेंदुलकर जो भारी बल्ले से खेलने के लिए जाने जाते हैं, आम तौर पर डेढ़ किलो के बल्ले से खेलते हैं।
- छक्का मारकर मैच जिताने के मामले में वह सबसे आगे हैं। वह यह कारनामा आठ बार कर चुके हैं। वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने पांच बार ऐसा किया है।
- केवल नौ विकेटकीपर बल्लेबाजों ने दस या इससे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। धोनी इनमें सबसे ऊपर हैं।
- धोनी के पास कभी सिर्फ एक साइकिल हुआ करता थी। तब खड़गपुर में वह अपने रूम मेट रॉबिन कुमार की बजाज पल्सर चलाया करते थे। आज उनके पास 14 बाइक हैं, जिनमें 28 लाख की एक्स-132 हेलकैट भी शामिल है।
- धोनी के बाल शुरू से सीधे नहीं थे। अपने घुंघराले बालों को धोनी ने रांची के सैलून में सीधा कराया। पहली बार उन्होंने अपने बाल भी यहीं कलर कराए।
- खड़गपुर में उनके दोस्त पार्टी में शराब पी लिया करते थे, पर धोनी इस ओर कभी आकर्षित नहीं हुए। उन्हें चॉकलेट पसंद थी।
- दूध उन्हें इतना प्रिय नहीं था, जितना कि लोग समझते हैं. उनके दोस्तों को लस्सी बहुत पसंद थी, पर धोनी लस्सी नहीं पीते थे, इसलिए दोस्तों का साथ देने के लिए वह दूध पीने लगे।

No comments:
Post a Comment