Monday, July 15, 2013

बास्केटबाल में छत्तीसगढ़ ने लिखा नया अध्याय

भिलाई। छ.ग. प्रदेश बॉस्केटबाल संघ के चेयरमेन सोनमोनी बोरा (आईएएस), राजीव जैन (अध्यक्ष, प्रदेश बास्केटबाल संघ), नरेश डाकलिया (कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदेश बास्केटबाल संघ) तथा राजेश पटेल (महासचिव, प्रदेश बास्केटबाल संघ) ने संयुक्त रूप से बड़े हर्ष के साथ बताया कि हाल ही में ढाका (बंगलादेश) में खेली गई मिडिल एशिया जोन, क्वालीफाइंग यूथ बास्केटबाल स्पर्धा में भारतीय यूथ बालक टीम ने बहुत ही शानदार खेल का प्रदर्शन कर सुपर लीग के तीनों मैच जीतकर, स्पर्धा जीतने का गौरव प्राप्त किया।  सोनमणि बौरा ने बताया कि भारतीय टीम ने मालद्वीप को 98-43, नेपाल को 94-51 तथा मेजबान बंगलादेश को 103-56 अंकों से हराया।  राजीव जैन ने बताया कि इस स्पर्धा के जीतने से  भारतीय यूथ बालक बास्केटबाल टीम ने सितम्बर 2013 में तेहरान  (इरान) में आयोजित एशियन यूथ बास्केटबाल स्पर्धा में भाग लेने की पात्रता हासिल कर ली है।
12 सदस्यीय भारतीय यूथ बालक टीम में छ.ग. से राजनांदगांव जिले का एक मात्र खिलाड़ी मिथुन दास था। और भिलाई इस्पात संयंत्र के  कोकओवन विभाग में वरिष्ठ तकनीशियन एनआईएस बास्केटबाल प्रशिक्षक आरएस गौर को बनाया गया था। छ.ग. बास्केटबाल संघ के महासचिव राजेश पटेल ने बताया कि छ.ग. के  मिथुन दास का भारतीय टीम में पहली बार चयन हुआ था तथा आरएस गौर को भी पहली बार भारतीय टीम का प्रशिक्षक बनाया गया था। यह छग जैसे छोटे से राज्य के लिए बहुत गौरव की बात है।

No comments:

Post a Comment